फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   servilance of online will board exam

बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन होगी निगरानी, मुख्यालय पर बना कंट्रोल रूम

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
servilance of online will board exam
बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन होगी निगरानी, मुख्यालय पर बना कंट्रोल रूम
विज्ञापन

- सामूहिक नकल करते-कराते पकड़े जाने पर संबंधित पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई
- संवेदनशील केंद्रों की एसटीएफ करेगी निगरानी, मंडल स्तर पर भी निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 120 केंद्रों पर 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी होगी। नकल के लिहाज से संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ नजर रखेगी। सामूहिक नकल करते या कराते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के सभी 120 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से जोड़ा जा रहा है। पहली बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऐप के माध्यम से लगाई जा रही है। वहीं, प्रदेश के मुख्य सचिव ने गिरोह बनाकर नकल कराने वालों पर रासुका लगाने के लिए कहा है। बता दें कि, जिले में 382 स्कूल यूपी बोर्ड से संचालित हो रहे हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 77, 261 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 40,857 जबकि, इंटरमीडिएट के 36,404 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। कंट्रोल रूम में डीआईओएस डीएस यादव ने स्टाफ की ड्यूटी दो पाली में लगाई है। एसडीएम सूरज कुमार यादव कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कंट्रोल रूम में नौ कंप्यूटर और एलईडी टीवी लगाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से परीक्षों केंद्रों की निगरानी होगी। जिसके प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष गौड़ को बनाया गया है।
विज्ञापन

---------------------------
वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मुख्य सचिव ने जांची तैयारी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ की ओर से नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी चेक करा लिए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी की निगरानी में होगा। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासुका के तहत और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कॉपी वितरण का डीआईओएस ने किया निरीक्षण
राजकीय इंटर कालेज से बोर्ड परीक्षा के लिए कापियों का वितरण किया जा रहा है। डीआईओएस डीएस यादव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। स्टाफ से कहा कि केंद्रों को कॉपियां गिनवाकर ही दें। जिससे बाद में कॉपी कम निकलने की शिकायत न हो।

--------------------
परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए जिला के साथ मंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी विनय उपाध्याय और राम सबल सिंह को बनाया गया है। जिसका नंबर 8090064692 और 9450868108 है। कोई भी व्यक्ति या छात्र नकल या परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी इन नंबरों पर दे सकता है।
मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बस्ती मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed