फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Server down, fertilizer unavailable; farmers return empty-handed.

Basti News: सर्वर ठप, नहीं मिल रही खाद, लौटे किसान

Sat, 25 Jul 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Server down, fertilizer unavailable; farmers return empty-handed.
साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी में सर्वर ठप होने से खड़े किसान-संवाद
बनकटी। सर्वर की खराबी के चलते क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण नहीं हो सका। खाद नहीं मिलने पर किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति महथा सजहरा, चिताखोर गंगौरी, अमानवाद टिकरिया, पकड़ी चंदा, मनिकौरा आदि साधन सहकारी समितियों पर शनिवार की सुबह 11.30 बजे तक सर्वर चला। करीब 20 किसानों को खाद का वितरण भी किया गया लेकिन उसके बाद सर्वर ठप हो गया। ई-पाॅस मशीनों पर अंगूठा सत्यापन नहीं हुआ। ई-पाॅस मशीन बंद होने से किसानों को सचिवों ने लौटा दिया। सर्वर आने पर अंगूठा व ओटीपी दोनों के माध्यम से जो भी लगा उसके हिसाब से खाद दिया। किसान रविचंद पांडेय, दीनबंधु, रामचेत ने कहा कि सर्वर की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था कर खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिससे किसानों को आसानी से समय से खाद उपलब्ध कराया जा सके। साधन सहकारी समिति सजना खोर के सचिव रामसरन चौधरी ने बताया कि कुछ समितियों पर सुबह 11:30 बजे तक सर्वर चला उसके बाद बंद हो गया। पूरे दिन अधिकांश समितियों पर सर्वर ठप रहा। जिसकी वजह से खाद वितरण नहीं हो पाया।
कोट
धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में डीएपी और यूरिया समय से न मिलने से किसानों का पैदावार कम हो जाएगा। सुबह से समितियों पर सर्वर का इंतजार करते हो गया। अंगूठा नहीं लग रहा है। अगर सर्वर सही नहीं हुआ तो खाद नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

- चंद्रिका चौधरी, किसान अनपाखोर
00000000000
एक सप्ताह से सर्वर की समस्या चल रही है। इससे खाद नहीं मिल रही है। 11:30 बजे तक सर्वर चला। उसके बाद से सर्वर पुनः ठप हो गया। ऐसे लाइन लगने की डर से दुकानों से लेकर मजबूरन यूरिया डाई लेकर खेत में डालना पड़ा। सर्वर का इंतजार करते तो देर हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिश्याम शर्मा, किसान देवकुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed