फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sensitive organs on teacher

Basti News: मासूम से स्कूल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
sensitive organs on teacher
शिक्षक पर संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने गई पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 35 वर्षीय शिक्षक ने उसे गोद में उठाया और उसके संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ की। चार जुलाई की घटना में मंगलवार को पीड़िता की मां ने तहरीर दी। पुलिस ने पाॅक्सो व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पांच वर्षीय बालिका एलकेजी में पढ़ती है। उसकी मां का आरोप है कि उसकी बेटी चार जुलाई को स्कूल पढ़ने गई थी। उसी विद्यालय में पढ़ा रहे प्रकाश चंद्र वर्मा निवासी रैय्यल थाना दुबौलिया ने उसे गोद में उठा लिया। आरोप है कि आरोपी ने बेटी के संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ की। मासूम ने यह बात अपनी मां को बताई। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा में 12 वर्ष से कम उम्र की बालिका से दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed