फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sensing the danger of gunpowder, the DM and SP verified the shops.

Basti News: बारूद के खतरे को भांप डीएम व एसपी ने दुकानों का किया सत्यापन

Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sensing the danger of gunpowder, the DM and SP verified the shops.
बस्ती। दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धनतेरस से ही बाजारों में रोशनी की जगमगाहट और पटाखों की दुकानों की धूम देखने को मिलने लगी है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन, एएसपी श्यामकांत और सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की टीम ने शहरी क्षेत्र की आतिशबाजी और पटाखों की दुकानों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान टीम ने दुकानों पर रखे पटाखों के स्टॉक की जांच की और दुकानदारों को सुरक्षा मानकों, लाइसेंस की शर्तों और दुकानों की संचालन प्रक्रिया के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानों का संचालन केवल मानकों का पालन करते हुए किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटाखा दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने लाइसेंस की शर्तों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed