{"_id":"650613447222d8f83e044f86","slug":"selection-of-players-for-state-level-athletics-competition-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4452-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन
Sun, 17 Sep 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
ट्राॅयल देते खिलाड़ी
बस्ती। पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष व महिला राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडल के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी लालपुर वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का नेतृत्व करेंगे। दो चरणों में आयोजित ट्रायल में सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को पुरुष और 22 सितंबर को महिला वर्ग की टीम प्रतियोगिता खेलने के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को जिलास्तरीय ट्रायल देने स्टेडियम में 124 खिलाड़ी पहुंचे। जिसमें करीब 11 खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया। शनिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में तीनों जिलो से करीब 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ ट्रायल शाम तीन बजे तक चलता रहा। इसके बाद एथलेटिक्स की विभिन्न विधा में खिलाड़ियों का चयन किया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि पुरूष वर्ग में 100 मीटर प्रेम सागर, 200 मीटर मो. इरशाद, 400 मीटर में अमन सिंह, 800 मीटर में सूरज यादव, गोला फेंक में अनुभव, लॉन्ग जंप में अंबेश पाल को टीम में जगह मिली है। बालिका वर्ग में 100 मीटर में ममता, 200 मीटर में पुष्पा, 400 मीटर में पूर्वी सिंह, जैवलिन थ्रो आंचल सिंह, गोला फेंक में प्रिंसी गुप्ता का चयन टीम में किया गया है। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।