फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   secretary warned workers

सचिव ने दी सुधरने की नसीहत

Thu, 13 Dec 2018 11:39 PM IST
basti
basti Updated Thu, 13 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
secretary warned workers
अफसरों के साथ बैठक करते सचिव। - फोटो : amar ujala
हर्रैया। प्रदेश के सचिव औद्योगिक व अवस्थापना एमपी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को हर्रैया तहसील के कार्यालयों का जायजा लिया। अमीनों की सेवापुस्तिका में वार्षिक अंकन 13 साल से नहीं देखकर चौंक गए। संग्रह कक्ष में भी तमाम खामियां मिलने पर सुधरने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सचिव के निरीक्षण को लेकर सजग प्रशासन दो दिनों से तैयारियों में लगा था। बृहस्पतिवार को ही तहसील परिसर व निर्माणाधीन 100 बेड के महिला अस्पताल को जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई कराकर चूना डाला गया था। प्रमुख चौराहे व महत्वपूर्ण व्यावसायिक संस्थानों की सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अधिकारियों के वाहनों का काफिला कस्बे में बन रहे अस्पताल परिसर में पहुंचा। कराए जा रहे कार्य, प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी लेने के बाद अब तक खर्च रकम व शेष कार्यों के संबंध में भी पूछताछ की। अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देने के बाद अधिकारियों संग तहसील पहुंच गए। संग्रह अमीन कक्ष में करीब 25 मिनट के निरीक्षण में राजस्व बकाया वसूली के बारे में पूछताछ की। रिकवरी रजिस्टर तलब कर लिया। अमीनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाने पर तहसीलदार से मुखातिब प्रमुख सचिव ने पूछा कि क्या इनका लेखा-जोखा कंप्यूटर में दर्ज होता है। पता चला कि अभी तक ऐसा हुआ ही नहीं। दाखिला रजिस्टर देखते ही पूछ बैठे कि किस अमीन के पास कितनी रकम की वसूली करनी है तो संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल सका। इस पर सेवापुस्तिका ही मांग ली। वर्ष 2004-05 के बाद से वार्षिक अंकन नहीं देखकर हतप्रभ रह गए। सचिव ने डीएम डॉ. राजशेखर से कहा कि यह कैसे, यहां तो 13 वर्षों से सेवापुस्तिका अपडेट तक नहीं है। यह तो लापरवाही है। तहसीलदार से पूछा कि कब से हो तो जवाब मिला कि पांच माह से। इससे पहले कौन था के सवाल पर सभी अफसर असहज नजर आए। रिकॉर्ड रूम में पहुंचे तो रायपुर का बस्ता निकाल लिया। यहां खसरा जमा नहीं था। सचिव ने कहा अब सुधर जाओ। नजारत में रजिस्टर चार देखा और अवशेष धनराशि की जानकारी ली।        
विज्ञापन

तहसील में चले करीब एक घंटे के निरीक्षण में कर्मचारियों की सांसें अटकीं रहीं। थाने पर पहुंचे सचिव को थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह ने सिपाहियों के साथ गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी। लावारिस व मुकदमे में दाखिल वाहनों की बड़ी संख्या देख नीलामी कराने की व्यवस्था को कहा। इसके अलावा यदि जरूरत पड़े तो न्यायालय से अनुमति के लिए भी निर्देश दिए। अपराध रजिस्टर, असलहा रजिस्टर व शराब तस्करों पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर हुई कार्रवाई की बाबत पूछताछ की। छह माह से बंद लावारिस वाहनों को नीलाम करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी हो जाने पर इनकी कीमत नहीं मिलेगी। इससे राजस्व का नुकसान होगा। निरीक्षण के समय जिला अधिकारी के अलावा एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, एसडीएम एसपी शुक्ला, सीआरओ, सीएमओ, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, तहसीलदार मोहम्मद जसीम सहित अन्य मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कर्मियों को अपडेट के निर्देश        
पत्रकारों से मुखातिब सचिव औद्योगिक व अवस्थापना एमपी अग्रवाल ने मिली खामियों पर तहसील कर्मियों को अपडेट रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में गुणवत्ता संतोषजनक है। शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, अभी किसी भी कर्मचारी पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए गए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि तहसील में 13 वर्षों से अमीनों की सेवापुस्तिका में वार्षिक अंकन नहीं था। संग्रह कक्ष में भी खामियां मिलीं हैं। सुधरने की नसीहत दी है। अधिकारियों से भी कहा है कि ऐसे कार्य नहीं होता है। सभी को अपडेट रहना होगा।

विकास कार्यों को देखने नकटीदेई पहुंचे सचिव

कप्तानगंज। प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एमपी अग्रवाल बृहस्पतिवार दोपहर नकटीदेई पहुंचे। क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं के संबंध में गांववालों से जानकारी ली। 

अफसरों के काफिले के साथ दोपहर करीब एक बजे नकटीदेई बुजुर्ग ग्राम सभा पहुंचने पर सचिव ने विकास कार्यों से संबंधित पूछताछ शुरू की। बिजली विभाग की सौभाग्य योजना के तहत अब तक दिए गए कनेक्शन, स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विनोद से आयुष्मान योजना, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता देवी से बाल विकास से संबंधित योजनाओं तथा ग्राम सभा से संबंधित विकास की गति और समस्याएं जानीं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, महिला समूह व आवास तथा गांव के ओडीएफ होने की दशा में शौचालयों की समीक्षा की। इसी क्रम में धान क्रय केंद्र और फसल तथा पशु बीमा के बारे में भी जानकारी हासिल की। संबंधित विभाग के अफसरों से योजनाओं के बारे में जनता को बताने के निर्देश दिए। अभिलेखों की जांच में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई ओर सुधार करने के निर्देश दिए। हलका लेखपाल सना अली खान को मोहन मोदनवाल की शिकायत पर सही तरीके से काम करने की नसीहत दी। सचिव अग्रवाल ने हरिजन आबादी के शौचालयों को देखा। बाद में ग्राम सभा के पंचायत भवन के सुंदरीकरण का उद्घाटन किया। यहां पर ग्राम प्रधान वर्षा सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर डीएम डॉ. राजशेखर के अलावा सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ,परियोजना निदेशक आरपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, पशु चिकित्सक डॉ एके राय, सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, बीईओ सुभाष वर्मा, एसडीओ (विद्युत) राम शब्द  आदि के अलावा तमाम ग्रामीण और सफाईकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed