फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Secretary shall suspend

सचिव निलंबित होंगे

Tue, 29 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Tue, 29 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और बैंक की साजिश से ग्राम निधि प्रथम के खाते से निकाले गए 2.89 लाख रुपये के मामले में उप निदेशक पंचायत एसके पटेल ने जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल को सचिव शिव नंदन त्रिपाठी को निलंबित करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन


 यह कार्रवाई एडीओ (पंचायत) बनकटी की रिपोर्ट पर की गई। विकास खंड बनकटी के ग्राम पंचायत खैराटी में ग्राम निधि के खाते पर रोक के बावजूद पूर्व प्रधान रमा देवी और ग्राम विकास अधिकारी शिवनंदन त्रिपाठी ने तीन तिथियों में दो लाख 89 हजार रुपया बिना किसी अनुमोदन  के निकाल लिए।
विज्ञापन


जबकि प्रशासक होने के नाते ग्राम विकास अधिकारी को रकम निकालने का अधिकार ही नहीं है। डीपीआरओ एपी त्रिपाठी ने बताया कि एसबीआई बैंक की बनकटी शाखा को पहले ही पत्र द्वारा यह बता दिया गया था अगर रोक के बावजूद धनराशि निकाली गई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उप निदेशक पंचायत एसके पटेल नें बताया कि पूर्व प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और बैक की सांठगांठ से सरकारी धन निकाला गया जो कि गबन की श्रेणी में आता है, इसके लिए इनमें शामिल        सभी लोगाें के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed