फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Secondary Teachers' Union United staged a sit-in protest, sent a memorandum to the CM

Basti News: माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने दिया धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन

Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers' Union United staged a sit-in protest, sent a memorandum to the CM
बस्ती। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश नेतृत्व में आवाहन पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संगठन की ओर से सह जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा ने कहा कि चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की पदोन्नति धारा-12, कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तदर्थ ग्रेड की धारा-18 तथा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा-21 को हूबहू पुनरस्थापित किया जाए, जिससे शिक्षकों को प्रबंधक के शोषण से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन


प्रदेश संयुक्त मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला संयोजक तौआब अली का कहना था कि तमाम मांगे ऐसी हैं, जिसे लागू करने में सरकार पर कोई भी वित्तीय बोझ नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने शिक्षकों के एनओसी रहित ऑनलाइन ट्रांसफर और पुरानी पेंशन की मांग को पुरजोर ढंग से रखा। जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा व महामंत्री सत्य प्रकाश मौर्य विद्यालयों के राजकीयकरण की बात को दोहराया। धरने को प्रवीन गुप्ता, जितेंद्र वरुण आदि ने संबोधित किया। जयराम, रमेश कुमार रामनारायण यादव सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed