{"_id":"6139006f8ebc3e2f792b234c","slug":"secondary-teachers-on-strike-basti-news-gkp408449823","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलमबंद हड़ताल पर रहे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलमबंद हड़ताल पर रहे माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलमबंद हड़ताल पर रहे माध्यमिक शिक्षक
बस्ती। नवीन विद्यालय समयसारिणी से नाराज माध्यमिक शिक्षक बुधवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। सरकार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर चेतावनी दी कि समयसारिणी में बदलाव नहीं किया गया तो 20 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
हड़ताल का हर्रैया, रुधौली, भानपुर व बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों में असर रहा। शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे, लेकिन कक्षाओं में नहीं गए। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट में दिए गए प्रावधानों के विपरीत जबरन विद्यालय का संचालन करा रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा संहिता की धारा 86 (1) एवं 87 के अनुसार ग्रीष्म काल में विद्यालय का समय 4 घंटे 35 मिनट एवं शीतकाल में 5 घंटे 20 मिनट होने का प्रावधान है, लेकिन सरकार विद्यालय को सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक दो पालियों में चला रही है। सरकार एक्ट में दिए प्रावधान के अनुसार विद्यालय खोलने का नियम लागू करें। अन्यथा 20 सितंबर को प्रदेश के सभी शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपेंगे।
कलमबंद हड़ताल में प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष फागू लाल, विनोद प्रकाश वर्मा, दिनेश यादव, रवीश पांडेय, शिवशंकर, अनूप सिंह, जितेंद्र शाही, बलराम रोहिदास, श्रीकांत वर्मा, गणेश शंकर पांडेय, रमेश गुप्ता, कहकशा बानो, राजितराम वर्मा, संतोष मिश्रा, संतीश रंजन, अजय गौतम, प्रवीण, राजेंद्र नाथ पांडेय, मनोज मिश्रा, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।