फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Second accused involved in aunt's murder arrested

मौसी की हत्या के आरोप में एक और गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Second accused involved in aunt's murder arrested
मौसी की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पिता और भाई के साथ की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सगी मौसी की गला रेतकर हत्या करने वाले कलवारी थाने के गोसैसीपुर निवासी दूसरे आरोपित आत्माराम यादव उर्फ सोनू यादव को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। इसके दूसरे भाई को बुधवार तड़के पुलिस ने बेनीपुर चरकैला मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सोमवार रात सोनू ने अपने भाई दयाराम उर्फ मोनू आदि के साथ मिलकर बरामदे में सोई सगी मौसी कुशलावती पर हमला करके कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सीओ कलवारी आलोक प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अरविंद शाही ने क्षेत्र के गोल्हवा के पास सड़क मार्ग की पटरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना के बाद रामसरन की तहरीर पर रामफेर, दयाराम उर्फ मोनू, आत्माराम उर्फ सोनू, चंद्रभान, रामचरित्र तथा मुन्नन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed