फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seasonal kill, patients increase in hospital

मौसम की मार, अस्पताल में मरीज बढ़े

Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seasonal kill, patients increase in hospital
मौसम की मार, अस्पताल में मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। आग उगल रहे मौसम से हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। वायरल, उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आकर लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालात यह कि सामान्य दिनों में जहां 800 से 900 मरीज ओपीडी में पहुंचते थे, वहीं अब इनकी संख्या 1500 से 2000 तक पहुंच रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर इसे मौसम का प्रभाव बता रहे हैं। 
विज्ञापन

शनिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम जिला अस्पताल की ओपीडी की पड़ताल की। सबसे ज्यादा मरीज वायरल, उल्टी-दस्त और डायरिया के मिले। हाथ में दर्द से परेशान उर्मिला ने बताया कि उसने नौ नंबर कक्ष में बैठने वाले डॉक्टर को दिखाया है, मगर ठीक से देखा भी नहीं और बाहर की दवाएं लिख दी। ओपीडी में डॉ. रामजी सोनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज और फिजीशियन कक्ष के सामने भारी भीड़ थी। डाक्टरों ने बताया कि अधिकांश रोगी वायरल फीवर, उल्टी-दस्त और डायरिया के आ रहे हैं। तीखी धूप के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक-एक दिन में दो-दो सौ मरीज देख रहे हैं। अस्पताल में पहुंचे राम सुभग, दिलसान, रतिभान, जगेसर आदि ने बताया कि यहां डॉक्टर फीस तो नहीं लेते, मगर दवाएं बाहर से लिख देते हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टरों के पास बैठे बाहरी व्यक्ति ही पर्ची लिखते हैं। यह कौन लोग हैं, इसे डॉक्टर ही बता सकते हैं।  एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि शासन का निर्देश है कि बाहर की दवा किसी मरीज को न  लिखी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed