फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM Sadar held a meeting with village heads regarding SIR.

Basti News: एसडीएम सदर ने एसआईआर को लेकर ग्राम प्रधानों संग की बैठक

Fri, 07 Nov 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
SDM Sadar held a meeting with village heads regarding SIR.
साऊंघाट (बस्ती)। विकास खंड साऊंघाट के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और सचिवों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेष प्रांगण पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिन परिवारों के नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उन्हीं के आधार पर घर के अन्य सदस्यों के नाम जोड़े जाएंगे। जिनके माता-पिता या परिवार का नाम सूची में नहीं है, उन्हें गणना प्रपत्र खाली छोड़कर हस्ताक्षर सहित जमा करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 प्रकार के साक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनसे मतदाता बनने की योग्यता सिद्ध की जा सकती है। 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरते समय कोई साक्ष्य नहीं लिया जाएगा, केवल नाम और संबंध का उल्लेख आवश्यक है। बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र चौधरी ने शिकायत की कि लखनौरा पंचायत में लगभग 300 फर्जी नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिन पर बीएलओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed