फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM raids marriage halls, seal if registration not found

Basti News: मैरिज हालों पर एसडीएम का छापा, पंजीकरण न मिलने पर एक सील

Sat, 30 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
SDM raids marriage halls, seal if registration not found
बस्ती। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में शनिवार को शहर के प्रमुख मैरिज हालों पर छापा मारा गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित अनाधिकृत रूप से संचालित एक मैरिज हाल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

संचालक की ओर से टीम को मैरिज हाल का रजिस्ट्रेशन प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका। पता चला कि यह मैरिज हालबगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है। इसके अलावा बीडीए से नक्शा भी नहीं पास कराया गया है। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित मैरिज हाल को सील कर दिया। इस दौरान जीएसटी टीम भी मौके पर पहुंच गई। यहां मैरिज हाल के साथ संचालित होटल के प्रपत्रों की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान होटल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। कर्मचारी टीम के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। एसडीएम ने उत्कर्ष मैरिज हाल पर भी छापा मारा। यहां भी सड़क के सामने फेंके अपशिष्ट पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था हर हाल में बनाई जाए। काफी दिनों से इन दोनों मैरिज हाल की नालियों और सड़क पर कूड़ा फेंके जाने की शिकायत की जा रही थी। डीएम ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिए थे। टीम में प्रभारी ईओ नगर पालिका सत्येंद्र सिंह, कोतवाल चंदन कुमार, एसओ पुरानी बस्ती, लेखपाल कमलभान पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed