{"_id":"62b35db2dd06706c594abc55","slug":"sdm-directios-to-sanchari-and-dastak-compain-basti-news-gkp441268419","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी एंव दस्तक अभियान को एसडीएम ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी एंव दस्तक अभियान को एसडीएम ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
संचारी एवं दस्तक अभियान के मद्देनजर एसडीएम ने बनाई रणनीति
विभागीय जिम्मेदारों को दिये आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती )। पहली से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी और दस्तक अभियान को सफलता के लिए जिम्मेदारों को एसडीएम गिरीश कुमार झा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। यह निर्देश बुधवार को एसडीएम ने स्वास्थ्य एवं नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक में दी। अभियान को सफल बनाने के लिए शासन स्तर से विभाग वार सौंपी गई जिम्मेदारियों को लेकर लोगों को सजग रहने और समयानुसार सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
कहा कि अभियान को लेकर किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। आगामी 18 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए भी अधिकारियों व कर्मियों को सजग करने के निर्देश दिया है।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.सचिन कुमार चौधरी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अवनीश कुमार सिंह, पशुचिकित्साधिकारी रामनगर संतोष श्रीवास्तव, बाल विकास विभाग की ओर से सुपर वाइजर अजीज फातिमा, बीसीपीएम स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे।