फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scooty and bike collide, one dead, couple injured

Basti News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दंपती घायल

Thu, 09 Nov 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty and bike collide, one dead, couple injured
हर्रैया में दुर्घटना में युवक की मौत होने पर सीएचसी पर जुटी भीड़।
हर्रैया के भदासी गांव के मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया, बस्ती। क्षेत्र के महूघाट-अमारी मार्ग पर भदासी गांव के पास मोड़ पर बुधवार दोपहर दो बजे स्कूटी व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार दंपती भी घायल हुए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव निवासी राम विलास मिश्रा का पुत्र शिवम मिश्र (25) बाइक से किसी कार्य से अमारी बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे अमारी से हर्रैया रोड पर लौटते समय भदासी गांव के मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी में उनकी बाइक भिड़ गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शिवम मिश्र व स्कूटी सवार भदासी गांव निवासी जनार्दन पांडेय व उनकी पत्नी कांति को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां शिवम मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल दंपती का इलाज सीएचसी में चल रहा है। हादसे की खबर फैलते ही सीएचसी पर दोनों गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम मिश्रा डुहवा चौराहे पर मेडिकल की दुकान चलाते थे। दिवंगत के दो पुत्र हैं जिसमें शिवांश सात वर्ष दिव्यांश एक वर्ष का है। मृतक की पत्नी पूजा का शिवम के शव से लिपट कर रोना देख लोगों की आंखें नम हो गईं। हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed