{"_id":"c8c5bee67ad5025d3a640a6687541285","slug":"school-bus-truck-collision-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस-ट्रक की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस-ट्रक की टक्कर, दो घायल
अमर उजाला/बस्ती
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकचंद/रुधौली। नगर के एक इंटर कालेज की स्कूली बस मंगलवार सुबह ट्रक से
विज्ञापन
टकरा गई। वो तो किस्मत अच्छी थी कि बच्चे बाल-बाल बच गए। केवल एक बच्चा
मामूली रूप से चोटिल हुआ है। वहीं बस चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। उसे
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक बस्ती बांसी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहा। बस्ती शहर के सावित्री विद्या बिहार इंटर कालेज रामजीपुरम की बस मंगलवार सुबह बस्ती से रुधौली की ओर बच्चों को लेने गई थी।
लौटते समय पौने आठ बजे के करीब बस बस्ती बांसी रोड पर दसिया बाजार के पास पहुंची ही थी कि कोहरे और टूटी सड़क के कारण अठदमा चीनी मिल की ओर जा रहा गन्ना लदे ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे तो बच गए, लेकिन बस चालक गंगाराम पांडेय(52) निवासी बखरिया थाना रुधौली घायल हो गए।
बस के सामने का शीशा टूटने के कारण सामने बैठे एक छात्र जितेंद्र (12)पुत्र राधेश्याम निवासी सेहुड़ा खुर्द को शीशे का टुकड़ा सिर पर लग गया। उसका दसिया बाजार में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में अठदमा मिल के कर्मचारियों को लेकर मिल जाने वाली बस से सभी बच्चों को विद्यालय भेजा गया।
जबकि घायल बस चालक गंगाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। रुधौली के प्रभारी एसओ अनिल कुमार पांडेय ने अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चों की मदद की और सुबह 10 बजे के करीब क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को सड़क से हटवाया जिससे इस रोड पर आवागमन चालू हो सका।
सावित्री विद्या बिहार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश मिश्र ने कहा कि इस हादसे में सभी बच्चे बाल बाल बच गए। बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।