सत्ता का संग्राम: कप्तानगंज विधानसभा में कितना हुआ विकास, क्या बोली यहां की जनता? देखें ये रिपोर्ट
अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों से कई मुद्दों पर बातचीत की। वर्तमान में यहां अपना समाजवादी पार्टी से कविंद्र चौधरी विधायक हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक और सरकार के काम पर खुलकर बात की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच बीच अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान टीम ने किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासियों से आगामी चुनावों के मुद्दों और क्षेत्र के विकास पर बातचीत की। वर्तमान में यहां अपना समाजवादी पार्टी से कविंद्र चौधरी विधायक हैं।
कप्तानगंज की छात्राओं के मुद्दे
कप्तानगंज में अमर उजाला की टीम ने महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने बताया कि घर से कॉलेज आते समय अब वे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं और माहौल पहले से बेहतर हुआ है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलने पर खुशी जाहिर की। हालांकि, छात्राओं ने खराब सड़कों का मुद्दा उठाया, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है और साइकिल से कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है।
कप्तानगंज के किसानों का मूड
किसानों से बातचीत के दौरान, उन्होंने सरकार की योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि के लाभ मिलने की बात कही। बीज और खाद की उपलब्धता पर भी संतोष व्यक्त किया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें दो हजार रुपये की राशि मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार में अपराधों में कमी आई है, जो पहले राह चलते लोगों को लूटने जैसी घटनाएं हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.