फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   satta ka sangram Find out in this report how satisfied public in Basti Sadar is with government schemes and lo

सत्ता का संग्राम: बस्ती सदर में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, रिपोर्ट में जानें

Sun, 04 Oct 2026 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। इसी कड़ी में बस्ती की सदर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन
satta ka sangram Find out in this report how satisfied public in Basti Sadar is with government schemes and lo
बस्ती सदर विधानसभा में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में बस्ती की सदर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन


बस्ती सदर के व्यापारियों को क्यों चाहिए योगी सरकार? 
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने बस्ती सदर सीट का दौरा कर विकास की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। बस्ती सदर विधानसभा में व्यापारियों ने बताया कि पिछली सरकारों के अपेक्षा मौजूदा योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले चोरी और लूट जैसी घटनाएं सरेआम होती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। वहीं आगे व्यापारियों ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि वो ऑनलाइन कारोबार करवा दे, ऑनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का बहुत नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि योगी सरकार में तुरंत एक्शन लिया जाता है, पहले की सरकारों में मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती सदर की छात्राओं ने योगी सरकार के काम पर क्या कहा?
बस्ती सदर विधानसभा सीट में कानून-व्यवस्था को लेकर महिलाओं से बातचीत की गई। कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बात करते हुए महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार में महिलाओं को लेकर सख्त कदम उठाएं गए हैं। योगी सरकार में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। एक छात्रा ने बताया कि योगी सरकार में वो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और योगी सरकार  महिलाओं के लिए अच्छा काम कर रही है।  

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed