फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saryus water level rises.

उफान पर सरयू, तटबंध विहीन गांवों पर संकट बढ़ा

Sun, 08 Sep 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
saryus water level rises.
विक्रमजोत में सरयू की ओर से किया गया कटान। - फोटो : BASTI
उफान पर सरयू, तटबंध विहीन गांवों पर संकट
विज्ञापन

विक्रमजोत। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो शाम करीब चार बजे नदी का जलस्तर 92.560 मीटर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान 93.730 से मात्र 17 सेमी नीचे है। जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर करीब एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो सोमवार को नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। जल स्तर बढ़ने से जहां तटबंध विहीन गांवों पर संकट बढ़ गया है। इधर, बाढ़ खंड के जिम्मेदार विक्रमजोत लोलपुर तटबंध के ठोकरों को बचाने में जुटे हैं।

क्षेत्र के केशवपुर, रानीपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर, संदलपुर गांव के किसानों ने बताया कि बीते वर्षों में बाढ़ व कटान की भरपाई नहीं हो पायी है और नदी इस बार फिर तबाही मचाने पर तुली है। वहीं, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता दयाशंकर सिंह का कहना है कि बाढ़ से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। बांध के ठोकरों पर अतिरिक्त कार्य कराया जा रहा है। पर्याप्त बोल्डर का बफर स्टाक मुंडेरीपुर गांव मे स्टोर कर लिया गया है। इधर केशवपुर, बाघानाला व भरथापुर में सरयू नदी तबाही मचा रही है। यहां कटान बदस्तूर जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed