फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu's water level increased, work on embankments stopped

सरयू का जलस्तर बढ़ा, तटबंधों पर काम रुका

Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level increased, work on embankments stopped
सरयू का जलस्तर बढ़ा, तटबंधों पर काम रुका
विज्ञापन

दुबौलिया। बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को बाढ़ का डर सता रहा है। अति-संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर और गौरा-सैफाबाद पर चल रही परियोजनाओं का काम ठप पड़ गया है। बाढ़ खंड अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न बैराजों से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
जलस्तर बढ़ने से कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से चांदपुर तक पानी का दबाव बना हुआ है। कुछ जगहों पर बोल्डर पिचिंग और छिटपुट काम छोड़कर बाकी तटबंध का काम बंद हो गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के पास पानी भर जाने से तिवारीपुर गांव के सामने निर्माणाधीन ठोकर की मिट्टी बह रही है। टकटकवा गांव के पास निर्माणाधीन ठोकर के नोज की मिट्टी पानी के दबाव के चलते कट रही है। इसी गांव के रिंगबांध पर पानी का तेज दबाव बना हुआ है। यहीं निर्माणाधीन रिवेटमेंट भी पानी में डूब गया है। ऊपर से तटबंध किनारे बोल्डर की पिचिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दलपतपुर गांव के सामने से प्राथमिक विद्यालय के सामने तक स्थित ठोकर के समानांतर खाली जमीनों पर बुधवार रात में कटान हुई। कैथोलिया और पहड़वापुर गांव के सामने बने ठोकर का नोज दबाव के चलते कट रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को जलस्तर 92 मीटर दर्ज किया गया। कटरिया-चांदपुर तटबंध के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद भी कुछ जगहों बोल्डर पिचिंग का काम चल रहा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि तिवारीपुर ठोकर पर तटबंध की ओर बोल्डर पिचिंग का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लोगों का कहना है कि गौरा-सैफाबाद तटबंध को बचाने के लिए ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बगल में बनाए जा रहे टंच पर बोल्डर की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। टकटकवा गांव के पास करोड़ों की लागत से बन रहे ठोकरों के टंच पर एक-एक मीटर की ऊंचाई के बोल्डरों से दो लेयर बनाई जानी है। बाढ़ खंड की ओर से एक लेयर बोल्डर और दूसरी मिट्टी की डाली जा रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कार्य रुका हुआ है। कम होते ही सही ढंग से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed