{"_id":"61291b798ebc3e137b641a69","slug":"saryu-river-water-level-increase-basti-news-gkp4069919142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से 27 सेमी. ऊपर बह रही सरयू नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से 27 सेमी. ऊपर बह रही सरयू नदी
विज्ञापन
क्रिमजोत क्षेत्र में गांव के करीब पहुंचने लगा बाढ़ का पानी। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरे के निशान से 27 सेमी. ऊपर बह रही सरयू नदी
- जलस्तर बढ़ने से पानी से घिरने लगे हैं विक्रमजोत क्षेत्र के कई गांव
- मुख्य अभियंता गंडक ने किया कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/ दुबौलिया। सरयू नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसकी वजह से विक्रमजोत क्षेत्र के कई गांव पानी से घिरने लगे हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 से 93.00 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, मुख्य अभियंता गंडक ने दुबौलिया क्षेत्र के अति संवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण किया।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं अपस्ट्रीम में एल्गिन ब्रिज पर नदी के लगातार बढ़ने से अभी अयोध्या में जलस्तर और बढ़ने की संभावना प्रबल है। इधर सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के तटबंध विहीन गांव के अलावा आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी घघौवा पुल से पार होकर परशुरामपुर क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। विक्रमजोत के नदी किनारे बसे गांव भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चानपुर, संदलपुर सहित गांवों के निचले हिस्सों में जलभराव का स्थिति बनने लगी है। जितेंद्र सिंह, हेमंत पांडेय, दयाराम, विनोद कुमार, अभिषेक शर्मा, विनोद कुमार, राम कुमार, राजेश कुमार, दुक्खी आदि ग्रामीणों ने बताया कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो शनिवार तक गांव की चारों ओर नदी का पानी फैल जाएगा और रास्ते अवरुद्ध हो जाएंगे। वहीं, राजस्व निरीक्षक राम सागर यादव ने बताया कि नदी के जलस्तर के बढ़ने की सूचना पर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। तैनात राजस्व कर्मियों से लगातार नदी के हालात का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही आपदा ग्रस्त गांव का प्रत्येक दिन निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर तटबंध का मुख्य अभियंता गंडक आलोक कुमार जैन व अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। दोपहर करीब दो बजे पहुंचे मुख्य अभियंता ने अतिसंवेदनशील तटबंध के खजांचीपुरवा गांव के पास हुए बोल्डर पिचिंग कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ खंड के अधिकारियों को चौबीस घंटे तटबंध की निगरानी करने, तटबंध पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चौबीस घंटे चालू रखने और बाढ़ चौकी के पास स्थायी गेज लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर अधिषाशी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, ज्ञानधर, जेई संजय यादव, स्वपनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीड़ितों की सूची तैयार करने में जुटे लेखपाल
कलवारी। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार को बढ़ना शुरू होने के कारण कटान रुक जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से जलस्तर कम होने के कारण माझाखुर्द, माझाकला, माझाफूलपुर तथा महुआपार खुर्द में लगातार कटान हो रही थी। उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल ने बताया कि कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट देकर राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव ने माझाकला की प्रधान मीरा यादव, माझाखुर्द के प्रधान राममूर्ति यादव के साथ गांव में जाकर पीड़ितों की सूची बनाने में जुट गए।
नाव के भरोसे चल रही दिनचर्या
दुबौलिया। सरयू का जलस्तर बढ़ने से पानी से घिरे सुविखा बाबू के लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। दैनिक दिनचर्या को पूरा करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं नदी का पानी बढ़ने से तटबंध और नदी की बीच बसे आंशिक टेढ़वा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, खजांचीपुर गांव का एक पुरवा, भुअरिया, टकटकवा आदि गांव के तरफ फिर पानी फैलने लगा है। कटरिया चांदपुर तटबंध पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है। गौरा सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के निकट ठोकर नंबर चार पर तेजी के साथ पानी का दबाव बना हुआ है। वहीं, इसी तटबंध पर भनखरपुर गांव के सामने नदी कटान कर रही है। गौरा सैफाबाद तटबंध के एसडीओ हरिशचंद्र ने बताया कि तटबंध पर ठोकर नंबर चार पर दबाव बना हुआ है। लगातार निगरानी की जा रही है।