{"_id":"60cf84a98ebc3e4cdb46f70c","slug":"saryu-is-flowing-only-18-cm-below-the-red-mark-basti-news-gkp3988615106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान से सिर्फ 18 सेंटीमीटर नीचे बह रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान से सिर्फ 18 सेंटीमीटर नीचे बह रही सरयू
विज्ञापन

विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 18 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से तटबंध विहीन संदलपुर-कल्याणपुर और पड़ाव गांवों के लोगों को कटान की चिंता सताने लगी है।
बाढ़ खंड अवर अभियंता राघवेंद्र कुमार नायक व जेबीएल श्रीवास्तव के नेतृत्व में करीब दो दर्जन मजदूर मिट्टी भरी बोरियों के सहारे कटानरोधी कटर बनाने में जुटे हैं। अभियंताओं ने बताया कि नदी की मुख्यधारा के दूर जाने से पानी का दबाव कम हुआ है जिससे इस बार कटान का खतरा कम है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के मुताबिक रविवार को जलस्तर 92.550 रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92.730 से 18 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि सोमवार तक इसके 92.850 पहुंचने का अनुमान है। तटबंध विहीन गांव भरथापुर, कल्यानपुर, चांदपुर व संदलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पड़ाव मजरे पर पानी का दबाव अधिक है।
विज्ञापन
संदलपुर में बाढ़ खंड की ओर से कटान रोधी कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। अवर अभियंता दयाशंकर सिंह ने बताया कि संदलपुर, पड़ाव में कटान रोकने के लिए अस्थायी कटर का निर्माण कराया जा रहा है।