फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu is 10 cm above the red mark...terrified by erosion

Basti News: सरयू लाल निशान से 10 सेमी ऊपर...कटान से दहशतर

Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Saryu is 10 cm above the red mark...terrified by erosion
दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर में नदी का विकराल रूप।
बस्ती। सरयू लगातार उफान पर है। नदी लाल निशान से नीचे नहीं उतर रही है। शनिवार को जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई लेकिन, लाल निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर रही। मईपुर, मदरहवा में स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे जलस्तर 92.820 मीटर दर्ज किया गया है। यह लाल निशान 92.730 से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी ने जगह-जगह कटान भी शुरू कर दी है। बाढ़ खंड संवेदनशील स्थलों पर बचाव कार्य में जुट गया है। बावजूद इसके तटवर्ती गांवों में घर-बार उजड़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दुबौलिया संवाद के अनुसार नदी के घटते जलस्तर से कटान भी तेज हो गई। माझा की दूसरी सोती व तटबंध विहीन गांव मोजपुर गांव के निकट नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। मैरुंड गांव सुबिका बाबू के लोग मोटर बोट से अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोजपुर गांव के निकट कटान रोकने के लिए बाढ खंड ने प्रक्यूपाइन का प्रयोग शुरू कर दिया है। यहां नदी ने करीब दो सौ मीटर की लंबाई में कटान कर रही है।
कटानरोधी कार्य होने के बाद भी धारा में जमीनों का विलीन होना नहीं थम रहा है। जिससे करीब दस घरों की आबादी कटान के मुहाने पर आ गई है।

दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर में नदी का विकराल रूप।

दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर में नदी का विकराल रूप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed