फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saru

कटान देख फिर धरने पर बैठे टकटकवा के लोग

Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
saru
कटान देख फिर धरने पर बैठे टकटकवा वासी
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने आश्वासन देकर स्थगित कराया धराना
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के टकटकवा मजरा स्थित रिंगबांध पर पानी का दबाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 36 घंटे से सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार रात टकटकवा रिंगबांध स्थित हरिजन बस्ती के पास बैकरोल से भीषण कटान शुरू हो गई। रात में मजरे में चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने बाढ़ खंड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कटान का रुख देखकर विभागीय कर्मी और श्रमिक मौके से भाग गए और कटान बंद होने के बाद मौके पर दिखाई पड़े। ग्रामीण रात ही गृहस्थी का सामान समेटने लगे। हालांकि कटान थोड़ी देर बाद खुद ही शांत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे तक रिंगबांध पर मरम्मत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। नाराज ग्रामीणों ने रिंगबांध पर ही धरना शुरू कर दिया। चल रही मरम्मत कार्य को नाकाफी बताकर बंद करा दिया। करीब दो घंटे बाद हर्रैया नायब तहसीलदार निखलेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया। इस मजरे के पूरब की ओर कटान करती हुई नदी गौरा-सैफाबाद तटबंध की ओर बढ़ रही है। पश्चिम में तिवारीपुर, गौरा, भनखरपुर गांव के सामने खेती की जमीन पर कटान हो रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि नदी लाल निशान 91.73 मीटर से नीचे 91.59 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर के पास हो रही भीषण कटान, बाढ़ खंड व प्रशासन मौन
विक्रमजोत। सरयू नदी की कटान से ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ खंड व प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। बाढ़ खंड एक तटबंध के छोर की निगरानी कर रहा है और दूसरे छोर पर नदी के तांडव को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। ब्लॉक क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित सेना की जमीन पर भीषण कटान हो रही है। सेना की ओर से लगाया गया बोर्ड तक नदी में समा गया। ऐसे ही कटान होती कल्यानपुर गांव निवासी गुलजारी, शिवकुमार, अभिमन्यु का घर भी धारा की जद में आ जाएगा। नदी और इनके घरों की दूरी में 10 से 15 मीटर का फासला बचा हुआ है। प्रधान संजय ने बताया कि कटान की सूचना प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा रही है पर कटान रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed