फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sarendar

गैंगस्टर में वांछित दो अंतरजनपदीय शातिरों ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 02 Jun 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
sarendar
गैंगस्टर में वांछित दो अंतरजनपदीय शातिरों ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

- परिजनों को साथ लेकर पहुंचे थाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- लुटेरा गैंग में आरोपी हैं दोनों, अंबेडकरनगर टांडा के हैं रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। कलवारी थाने पर बृहस्पतिवार को गैंगस्टर में वांछित दो अंतरजनपदीय शातिरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों के साथ पहुंचे दोनों गैंगस्टर यह गुहार लगाते परिजनों के साथ थाने पहुंचे कि वह गैंगस्टर एक्ट का मुजरिम हैं, उनका एनकाउंटर न करें वे थाने पर हाजिर होंगे। थाने पर पुलिस ने दोनों की पहचान पक्की करने के बाद गिरफ्तार कर लिखी-पढ़ी की और न्यायालय रवाना कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी राजकुमार वर्मा और विपिन यादव निवासीगण चौथईया चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा अंबेडकरनगर अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचे और आत्मसमर्पण किया। बताया कि आरोपी राजकुमार वर्मा, विपिन यादव, सोनू व चंदन का एक संगठित गिरोह है। ये गैंग अपने आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए बस्ती, अंबेडकरनगर व आसपास के जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। इसका गैंग लीडर अभियुक्त राजकुमार वर्मा है। इस गैंग के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए 11 फरवरी 2022 को थाना कलवारी में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed