{"_id":"6542a0a33091eaa993041a07","slug":"sardar-patel-statue-unveiled-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6464-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमहट घाट पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमहट घाट पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
Thu, 02 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण कुआनो नदी के अमहट घाट पर स्थित नगर पालिका परिषद के पार्क में हुआ। भाजपा विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, कार्यक्रम आयोजन अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को आजाद कराने, कई बिखरी रियासतों को भारत से जोड़ने और गृहमंत्री के रूप में जो भूमिका निभाई है, देश उन्हें सदैव याद करेगा।
अपना दल एस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि लंबे समय से मंडल मुख्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा न होने की कमी खल रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, राजेश पाल चौधरी, झिनकान चौधरी, धुव्रचंद चौधरी आदि ने पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। संवाद