फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sansad khel mahakumbh

Basti News: खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का दम

Tue, 24 Jan 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jan 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
sansad khel mahakumbh
सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन आयोजित की गईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम मैदान पर दिखाया। सोमवार को सांसद हरीश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता दादा विजयसेन सिंह, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, व्यापारी नेता अमरमणि पांडेय, प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, पिछड़ा वर्ग के ब्रह्मदेव यादव ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करके खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग जूनियर सिंगल के फाइनल मे वसुन्धरा बर्नवाल ने सलोनी उपाध्याय को 21-03, 21-10 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे नंबर पर सलोनी व तृतीय स्थान नव्या सिंह रहीं।
विज्ञापन

। बैडमिंटन बालिका वर्ग जूनियर डबल्स के फाइनल मे वसुन्धरा बर्नवाल एवं निहारिका सिंह की जोड़ी ने जूही उपाध्याय एवं सलोनी उपाध्याय को 21-05, 21-06 से हराकर प्रथम एवं जूही उपाध्याय, सलोनी उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर काजल सिंह एवं प्रियंका की जोड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरम बोर्ड सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में सर्वेश कुमार शुक्ला प्रथम, अम्बुज कुमार श्रीवास्तव द्वितीय एवं रामसागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड सीनियर बालिका वर्ग फाइनल मुकाबले में मनोरमा प्रथम, रूपाली द्वितीय एवं पिंकी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड बालक वर्ग जूनियर के फाइनल में आयुष मिश्रा प्रथम, सानिध्य त्रिपाठी द्वितीय एवं रविकेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मे संध्या प्रथम, कृतिका यादव द्वितीय एवं अर्तिका पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग कबड्डी का मैच बनकटी व रुधौली के बीच खेला गया। इसमें रुधौली ने 41-39 से बनकटी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच दुबौलिया व कुदरहा के बीच खेला गया। इसमें कुदरहा 25-07 से दुबौलिया को हराकर अगले मैच मे प्रवेश किया। तीसरा मैच नगर क्षेत्र व परसुरामपुर के बीच खेला गया। इसमें नगर क्षेत्र 23-03 से परशुरामपुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। चौथा मैच सल्टौवा व सदर के बीच खेला गया। इसमें बस्ती सदर 36- 21 सल्टौवा को हराकर विजयी रही।

बैडमिंटन पुरुष सीनियर वर्ग के मैच में अश्वनी सिंह ने 21-05, 21-06 से कयूम को हराया। दूसरे मैच में हर्षल श्रीवास्तव ने 21-09, 21-15 से नितेश राय को हराया। तीसरे मैच में अनुभव चौधरी ने 21-03, 21-05 के सेट से विनय कुमार को हराया। बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग के मैच में अर्पिता मिश्रा ने 30-15 के सेट से अनीता को हराया। दूसरे मैच में रोमा ने 30-25 के सेट से प्रगति पाण्डेय को हराया।

इनकी रही उपस्थिति
मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि राजेश द्विवेदी, सुनील सिंह, ब्लाॅक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जटाशंकर शुक्ल, प्रत्युष विक्रम सिंह, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, राकेश शर्मा, अमृत कुमार वर्मा, रिंकू दूबे, बालकृष्ण त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, अभिषेक कुमार, आलोक पांडेय, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।

क्रिकेट में बस्ती नगर, दुबौलिया और कप्तानगंज ने जीत दर्ज की
सांसद खेल महाकुंभ के जूनियर बालिका क्रिकेट का फाइनल मैच बस्ती सदर और बस्ती नगर के बीच खेला गया। इसमें बस्ती नगर विजयी रही। सीनियर क्रिकेट का पहला क्वार्टर फाइनल रामनगर और कप्तानगंज के बीच में खेला गया। रामनगर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। कप्तानगंज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 08 ओवरों में छह विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में रामनगर की टीम 51 रन बनाकर आल आउट हो गई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बहादुरपुर और दुबौलिया के बीच खेला गया। दुबौलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 87 रन बनाए। जवाब में उतरी बहादुरपुर की टीम मात्र 67 रन ही बनाकर मैच हार गई।

ताइक्वांडो की प्रतियोगिता संपन्न
सांसद खेल महाकुंभ में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद् घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप खरे, राना दिनेश प्रताप सिंह व जगदीश शुक्ला ने किया। जूनियर बालक वर्ग में सूर्यांश मिश्रा (प्रथम), ग्रंथ अग्रवाल (द्वितीय) एवं गर्व मिश्रा (तृतीय) रहे। वहीं, बालकों की सीनियर वर्ग स्पर्धा में दीपांश सिंह (प्रथम) गुलशाद (द्वितीय), दिव्यांश कसौधन (तृतीय) रहे। जबकि बालिका जूनियर वर्ग स्पर्धा में प्रीति आर्य (प्रथम) प्रिया (द्वितीय) तथा मुस्कान (तृतीय) रही। इसी क्रम में बालिकाओं की सीनियर वर्ग में अंशिका यादव (प्रथम) सुधा (द्वितीय) अनीशा (तृतीय) रही। सब जूनियर बालक वर्ग में नवदीप (प्रथम), ईश्वर गौतम (द्वितीय), अंश (तृतीय),आर्यन ने चतुर्थस्थान प्राप्त किया। वही सब- जूनियर बालिका वर्ग में अनिक प्रथम, अप्पवी (द्वितीय), जिज्ञासा सिंह (तृतीय) रही। यह मैच बस्ती ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक वा हॉल ऑफ फेम अवाॅर्ड से सम्मानित विनीत कुमार एवं प्रशिक्षक मोहम्मद नईफ, संदीप कुमार रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने बहुत सुंदर पिरामिड, सेल्फ डिफेंस, रोड फाइट का प्रदर्शन किया। जबकि स्वयं प्रशिक्षक विनीत कुमार ने अपने सिर से टाइल्स तोड़कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed