{"_id":"648e0665000b9a054109d657","slug":"sandeeps-death-is-an-accident-in-the-eyes-of-the-police-the-relatives-will-meet-the-cm-basti-news-c-207-1-bst1001-107-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदीप की मौत पुलिस की नजर में दुर्घटना, सीएम से मिलेंगे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदीप की मौत पुलिस की नजर में दुर्घटना, सीएम से मिलेंगे परिजन
Sun, 18 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/महराजगंज। कप्तानगंज के कच्चीपुर (भूपालपुर) के संदीप विश्वकर्मा (22) की मौत से रहस्य का पर्दा पांच दिन बाद भी नहीं उठ सका। अब तक की जांच में संदीप की मौत की वजह दुर्घटना के अलावा पुलिस की नजर में कुछ भी नहीं है। उधर, मृतक के चाचा का कहना है कि नदी तक उसके साथ अन्य तीन युवक भी गए थे। संदीप का मोबाइल फोन तोड़ा गया। बाइक की चाबी गायब कर दी गई। डूबने के बाद अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। पुलिस की इस कार्रवाई असंतुष्ट परिजन अब मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी में हैं।
13 जून को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कच्चीपुर (भूपालपुर) गांव के रहने वाले संदीप कुमार विश्वकर्मा 11 बजे दिन में गन्ने के खेत में सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक जब संदीप घर नहीं लौटा तो चाचा बाबूराम ने 12:46 बजे फोन किया तो संदीप कुमार ने अपना लोकेशन करचोलिया फार्म पर बताया और कहा कि खेत में सांड को भगाने आया हूं। दोपहर 2 बजे संदीप कुमार विश्वकर्मा(20 वर्ष)का शव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के निकट रवई नदी (ढोढरहवा घाट) पर पानी में उतराया मिला। शरीर पर केवल अंडर बियर पहने हुए था।बाइक घटना स्थल के कुछ दूरी पर खड़ी मिली और बाइक की चाभी और मोबाइल गायब मिली।आसपास के चरवाहों ने शव को बाहर निकाल उसकी फोटो को वायरल किया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे संदीप के चाचा बाबूराम ने शव की पहचान करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस और फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा था। संदीप की मौत पर परिजन कई सवाल उठा रहे हैं। उनका इशारा हत्या की ओर है। पुलिस अभी इसे स्वीकार नहीं कर रही है। संदीप के चाचा बाबूराम ने बताया कि नदी तक उसे ले जाने वाले तीन अन्य युवकों ने सबूत मिटाने के लिए उसकी मोबाइल तोड़ दी थी और बाइक की चाभी भी गायब कर दिए। नदी में उसके डूबने के बाद तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए। चाचा समेत मृतक के अन्य परिजनों के शक की सुई उसके दोस्तों पर आकर टिकी है। लेकिन पुलिस संदीप के साथ तीन अन्य दोस्तों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद भी उन तक हाथ नहीं डाल पाई है। चाचा का आरोप है कि पुलिस इस मामले को रफा दफा करने में जुटी हैं। इसी वजह से अभी तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जबकि उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज न कराने को लेकर संबंधित युवकों की ओर से दबाव भी डाला जा रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल जारी है। यदि हत्या से जुड़ा कोई तथ्य सामने आया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक के साथ तीन अन्य युवक कौन थे पुलिस काल डिटेल के आधार पर उनकी खोजबीन में जुटी है। अभी कुछ स्पष्ट कर पाना जल्दबाजी होगी।