फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sampoorn samadhan diwas0

औपचारिकता बन गया संपूर्ण समाधान

Tue, 15 May 2018 11:42 PM IST
basti
basti Updated Tue, 15 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas0
समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस औपचारिक ही बन गया है। चारों तहसीलों में निस्तारण के लिए 249 ने फरियाद की जबकि महज 28 की समस्या का समाधान हो सका है। 
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में किया गया। अध्यक्षता प्रभारी डीएम/सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने की। पाण्डेय ने कहा कि विगत समाधान दिवसों के मांग/आवेदनों को तत्काल निस्तारण किया जाए। जबकि मंगलवार को तहसील आए 51 फरियादियों में से महज सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका। कुल आवेदनों में 34 राजस्व, सात पुलिस, तीन नगर पालिका, दो चकबन्दी, चार विद्युत और शेष विकास विभाग से संबंधित थे। सीडीओ ने कहा कि आईजीआरएस पर भी जो शिकायतें प्राप्त होती हैं उसका भी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। एएसपी पंकज, एसउीएम हरिश्चन्द्र सिंह, सीओ अरविंद कुमार के अलावा तहसीलदार अनिल कुमार, एसओ, कानूनगो तथा अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन

रुधौली तहसील में सीआरओ ने अध्यक्षता की। कुल 55 मामलों में से महज छह की समस्या का ही समाधान किया जा सका। जबकि राजस्व 24, पुलिस दो, विकास 22, विद्युत दो, सरयू नहर खंड खलीलाबाद दो, पूर्ति निरीक्षक दो, समाज कल्याण से संबंधित एक मामला आया। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल, एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, बीडीओ राम रेखा सरोज, बीईओ संतोष कुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत सहजराम, थानाध्यक्ष केडी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हर्रैया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम दिनेश कुमार ने की। पहले यहां सीडीओ को आना था। समाधान के लिए 67 लोगों ने फरियाद की जबकि महज नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका है। वहीं, भानपुर में तहसीलदार ने लोगों की फरियादें सुनीं। कुल 76 मामले निस्तारण के लिए आए, जिसमें छह फरियादियों को ही न्याय मिल सका है। तहसीलदार जसीम अहमद ने बाकी शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबधित विभाग के जिम्मेदारों को सौंप दिया। प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारित करने की बात कही। ग्राम प्रधान बांके चौर मणीन्द्र प्रताप ने चकरोड और घोला पैमाइश के लिए पांच बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि इस पर मनरेगा के तहत कार्य भी कराया जा रहा था। इसे कुछ लोगों की ओर से रोक दिया गया। पैमाइश के लिए बार-बार प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पैमाइश नहीं होने से मनरेगा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर इसके निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



तहसील में भोलापुर पंचायत भवन का मामला गूंजा

भानपुर। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोलापुर में लाखों की लागत से बना पंचायत भवन जिम्मेदारों की उपेक्षा से जर्जर हो गया। जिसका वजूद ही खत्म होने को है। यह शिकायत गांव वालों ने मंगलवार को उच्चाधिकारियों से की है।

बब्लू पाण्डेय के नेतृत्व में गांव के लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों से भवन को ठीक कराने की गुहार की। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की ओर से भी पंचायत भवन को साफ-सुथरा कराने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। इससे वह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में आ गया हैं। उसके दरवाजे, खिड़कियां भी टूट चुकी हैं। फर्श और प्लास्टर भी सही नहीं रह गए हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा ने बताया कि पंचायत भवन की मरम्मत का काम ग्राम पंचायत का है। उसे ग्राम प्रधान को देखना चाहिए। कहा कि उसे शीघ्र ही कार्य योजना में शामिल कराकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed