{"_id":"65396d34e2614e2b3c0fb0c7","slug":"salary-of-missing-teacher-stopped-without-notice-during-bsa-inspection-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6177-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीएसए के निरीक्षण मेें बिना सूचना गायब शिक्षक का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीएसए के निरीक्षण मेें बिना सूचना गायब शिक्षक का वेतन रुका
विज्ञापन
आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना की प्रधानाध्यापिका का वेतन रुका, प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार ने बुधवार को बहादुरपुर, दुबौलिया और कप्तानगंज के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। बीएसए ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों को स्थाई रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
बीएसए ने बहादुरपुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिना सूचना के अनुपस्थित सहायक अध्यापक अनुज तिवारी का वेतन रोका है। प्राथमिक विद्यालय देईडीहा में नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न दिए जाने के लिए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दुबौलिया ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय महुआडाड में 137 बच्चों के सापेक्ष मात्र 58 उपस्थिति तथा कंपोजिट ग्रांट का उपयोग नहीं करने के कारण कठोर चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कप्तानगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बड़ोसर में सफाई व शिक्षण व्यवस्था में कमी मिलने पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जबकि बहादुरपुर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना में नामांकित छात्रों के सापेक्ष कम उपस्थिति तथा एमडीएम कन्वर्जन कास्ट तथा खाद्यान्न में अनियमितता के कारण विद्यालय की प्रधानाध्यपिका का वेतन बाधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन व ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छता व अन्य गतिविधियों के लिए निरंतर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी विद्यालय में अनियमितता मिलेगी वहां के शिक्षकों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।