{"_id":"645559d41798a8b0a00eb694","slug":"salary-of-five-bdos-stopped-basti-news-c-7-1-153857-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिवार पहचान पत्र बनाने में लापरवाही, पांच बीडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिवार पहचान पत्र बनाने में लापरवाही, पांच बीडीओ का वेतन रोका
Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी को लेकर शासन गंभीर है। जिले में इसे प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लापरवाही पर डीएम प्रियंका निरंजन ने पांच बीडीओ का वेतन रोक दिया है। उन्हें चेतावनी भी जारी की गई है।
सरकारी योजना का लाभ आने वाले दिनों में फैमिली आईडी पर ही मिलेगा। शासन की ओर से ऐसी गाइड लाइन जारी की गई है। इसे जिले में प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे फैमिली आईडी प्रोग्राम की डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को समीक्षा की। शासन के इस महत्वाकांक्षी अभियान में लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी है। आईडी के आवेदन निस्तारण में सबसे खराब रिपोर्ट सदर की है। यहां 71 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा दुबौलिया व परशुरामपुर में 35-35 कुदरहा और बहादुरपुर ब्लॉक में 34-34 आवेदन एक माह से लंबित पाए गए। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। अब तक सभी 14 ब्लॉकों में 648 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 222 फैमिली आईडी स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से 170 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं।
-- -
फैमिली आईडी के वोटर आईडी जरूरी
परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए 18 साल से ऊपर के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी है। ब्लॉक मुख्यालयों पर फैमिली पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। हालांकि जागरूकता कम होने के कारण अभी बहुत कम ही लोग इसके लिए आवेदन करने आ रहे हैं।