{"_id":"61881b4af1c6374e532df092","slug":"saansad-khel-mahaakumbh-basti-news-gkp415561190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ का अभ्यास सत्र रविवार को अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सौ मीटर रिले रेस से शुरू हुआ। शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने हरी झंडी दिखाकर किया। डीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस प्रकार के खेल से ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका मिलता है और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती हैं।
सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिले। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण लंबे समय के बाद खेलकूद की गतिविधियां फिर से प्रारंभ हो रही हैं। अभी खेल गतिविधियों से जुड़े अनेक प्रयासों को मूर्त रूप प्रदान करना है। कमेटी द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम का संचालन भावेश पांडेय ने किया।
इस मौके पर शतरंज, वालीबाल, कबड्ड़ी, खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल , टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर 800 मीटर, 1500 मीटर 3000 मीटर, गोला फेंक, चक्का फेक, लांग जंप, हाई जंप के प्रतिभागी मौजूद रहे।