फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rural voters showed the mirror to the urban

Basti News: शहरियों को ग्रामीण मतदाताओं ने दिखाया आईना

Fri, 12 May 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rural voters showed the mirror to the urban
बस्ती। जिले में निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से पांच बजे तक 51512 यानी 42.75 प्रतिशत, नगर पंचायत बनकटी में 13041यानी 63.65 प्रतिशत, नगर में 10805 यानी 48.17 प्रतिशत, गनेशपुर में 11187 यानी 58.8 प्रतिशत मत डाले गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार गायघाट में 6048 यानी 65.3 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत 11019 59.7 प्रतिशत मत पड़े। नगर पंचायत बभनान में 10840 यानी 67.33 प्रतिशत, हर्रैया में 10058 यानी 62.7 प्रतिशत और कप्तानगंज में 10988 यानी 57.24 प्रतिशत मत पड़े। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 12444 यानी 62.88 प्रतिशत मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed