{"_id":"68cdbb5fcd39efb47d00827f","slug":"rumors-of-a-thief-attack-spread-after-a-womans-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144245-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला की मौत पर फैली चोरों के हमले की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला की मौत पर फैली चोरों के हमले की अफवाह
Sat, 20 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवली गांव में बृहस्पतिवार रात अफवाह फैल गई कि चोरों ने हमला कर महिला की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच की। हालांकि, परिजनों ने साफ किया कि महिला की मौत किसी हमले से नहीं बल्कि, हादसे में गिरने के कारण हुई है।
गांव की सुकना देवी (65) बृहस्पतिवार शाम अचानक घर के बाहर नल पर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव में अफवाह फैल गई कि चोरों ने उन पर हमला किया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे दिनेश ने पूछताछ में स्पष्ट किया कि उनकी मां नल पर चिकन धो रही थीं। अचानक गिरकर बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। संवाद