फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 5.44 crore released for 69 roads of the district

जिले की 69 सड़कों के लिए 5.44 करोड़ रुपये अवमुक्त

Sat, 03 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.44 crore released for 69 roads of the district
बहादुरपुर ब्लाक में प्रतापपुर से पिपरा गौतम जाने वाली जर्जर सड़क। - फोटो : BASTI
जिले की 69 सड़कों के लिए 5.44 करोड़ रुपये अवमुक्त
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के भेजे गए प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी
बस्ती। जिले की 69 सड़कों के नवीनीकरण में अब तेजी आ जाएगी। इसके लिए शासन ने 5.44 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इससे 90 किमी सड़कों की सूरत बदली जाएगी।
वर्ष 2021-22 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड एक ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का सर्वे कर नवीनीकरण के लिए 11 करोड़ 17 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा था। प्रस्ताव को कुछ दिन बाद ही स्वीकृति मिल गई थी। पहली किस्त के रूप में 2.19 करोड़ रुपये जारी भी कर गए थे।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने मिले धन के एवज में सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू करवा दिया था, लेकिन धन समाप्त हो जाने के बाद काम ठप हो गया था। इधर शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 5.44 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे सड़कों के रुके हुए नवीनीकरण के कार्य शुरू हो जाएंगे और राहगीरों को आवागमन सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
जिले के बैदा कला के दक्षिण चकरोड से गुलरिया-सिवान मार्ग, अहरा चोलखरी मार्ग से असियापार-दिवहारी मार्ग, विशुनपुरवा हनुमानगंज से सुरवार मार्ग, बस्ती-महुली मार्ग से बोकनार भिटवा से बड़गोखास मार्ग, पीबीबी मार्ग एनएच 26 से बेलहरा मार्ग, बभनगांवा से बढ़या दीगर मार्ग, पीबीबी से डगमरजोत मार्ग व गौर वाल्टरगंज के किमी 16 से बाएं भैसानाथ मंदिर होते हुए बेदुआबारी मार्ग समेत 69 सड़कों के सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।
---
कोट
सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण के लिए दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। बहुत जल्द ही ठेकेदार नवीनीकरण का काम शुरू कर देंगे।
अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed