{"_id":"66425ad9da16ce0739049674","slug":"rs-231-lakh-seized-from-petrol-pump-considering-it-suspicious-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117045-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध समझकर पेट्रोल पंप के 2.31 लाख रुपये पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध समझकर पेट्रोल पंप के 2.31 लाख रुपये पकड़े
Mon, 13 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा पुलिस व एफएसटी ने चेकिंग के दौरान पकड़े थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस व एफएसटी ने चेकिंग के दौरान बाइक की डिकी में रखे 2.31 लाख रुपये पकड़ा। बाद में पता चला कि पेट्रोल पंप के तेल की बिक्री के रुपये हैं।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मुंडेरवा पुलिस कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे अजय कुमार मिश्र निवासी जगदीशपुर थाना मुंडेरवा को रोककर जांच की गई तो उनकी डिकी से दो लाख 21 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अजय कुमार मिश्र ने पुलिस को बताया गया कि उनका हरिओम जेडीवीएस ट्रेडर्स नाम से पेट्रोल पंप है।
शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से दो दिन की बिक्री के रुपये जमा नहीं हो पाए थे, जिसे जमा करने के लिए एसबीआई मुंडेरवा ले जा रहे थे। मौके पर कागजात न दिखा पाने की वजह से इसकी सूचना सचल दल के मजिस्ट्रेट सदर को दी गई। मजिस्ट्रेट की जांच में सभी कागजात सही पाए जाने पर रुपये सौंप दिए गए।