{"_id":"6a69040bb2f0c198fe045af1","slug":"rs-190-lakh-swindled-through-an-investment-scam-on-telegram-basti-news-c-207-1-bst1006-163239-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टेलीग्राम के जरिये निवेश का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टेलीग्राम के जरिये निवेश का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र में टेलीग्राम के जरिए निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक महिला से 1.90 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर बाजार थाना क्षेत्र निवासी सतीश जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रागिनी का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक की जोगिया उदयपुर शाखा जनपद सिद्धार्थनगर में है। उनके मोबाइल पर टेलीग्राम का एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करने के बाद निवेश से अधिक लाभ कमाने की योजना दिखाई गई।
पीड़ित के अनुसार ठगों ने भरोसा जीतने के लिए पहले उनके खाते में 180, 200 और 1,040 रुपये भेजे। इसके बाद झांसे में आकर रागिनी जायसवाल ने अलग-अलग तिथियों में कुल 1.90 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब न तो लाभ मिला और न ही जमा धनराशि वापस हुई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद आठ जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।