{"_id":"604ce8ef8ebc3e8d195ac14b","slug":"robbery-by-breaking-lock-of-house-locked-in-kaptanganj-area-basti-news-gkp3882172117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

कप्तानगंज। (बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। परिवार के लोग लखनऊ में रहते हैं। शनिवार की सुबह जब गांव में रहने वाले उनके भाई घर की देखभाल करने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
कटरी निवासी अवनीश चंद्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके भाई घनश्याम का परिवार लखनऊ में रहता है। घर की देखभाल वही करते हैं। घर पर ताला लगा रहता है। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे जब वह घनश्याम के घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी और संदूक के भी ताले टूटे थे और घर में सामान बिखरा हुआ था।
जब उन्होंने घनश्याम से फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि आलमारी में तीन हजार रुपये भी रखे थे, जो वहां नहीं थे। कपड़े, बर्तन, अनाज के अलावा घर में लगे नल की टोटियों को भी चोर उखाड़ ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।