फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways will be on the lines of airport

हवाई अड्डे की तर्ज होगा रोडवेज डिपो का निर्माण : दयाशंकर

Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways will be on the lines of airport
- दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा रोडवेज भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि बस्ती रोडवेज डिपो का निर्माण हवाई अड्डे के तर्ज पर होगा। पुराने रोडवेज को उसी स्थल पर 200 करोड़ की लागत से नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके टेंडर की प्रकि्रया एक महीने में पूरी कर ली जाएग।

परिवहन मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोडवेज डिपो सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। परिसर में होटल, मॉल, शौचालय, विश्रामालय जैसी सुविधाएं होंगी। यहां इलेक्टि्रक बसें भी चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर शहर के बाहर इलेक्टि्रक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। दूरस्थ यात्रा के लिए डबल डेकर बस की भी व्यवस्था होगी। प्रदेश स्तर पर 2300 नई बसें खरीदी जा चुकी है। 1300 बसों के खरीदने की प्रकि्रया चल रही है। प्रयास है कि कुंभ मेले के पहले तक परिवहन बेड़े में 7000 बसें शामिल कर ली जाए। बस्ती से जितनी बसों की डिमांड की जाएगी उतना उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि संतकबीरनगर जिले में भी बस अड्डा बनाया जाएगा। जगह का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के चौदह जनपदों में आटोमेटिक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट जल्द चालू होने जा रहे हैं। इसमें बस्ती जनपद भी शामिल है। इसके जरिये दक्ष लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। कहा कि यह सब मोदी योगी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार की देन हैं। हमारी सरकार हर क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है। विकास की नई इबारत गढ़ी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जल आदि के क्षेत्र में व्यापक कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed