फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways buses will run on new routes after elections

Basti News: नए रूटों पर चुनाव बाद चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 16 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on new routes after elections
एआरएम करेंगे अनुबंधित बसों का इंतजाम, मिलेगा राहगीरों को आराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंडल के तीनों जिलों में 57 नए रूटों पर बसों की सुविधा देने के लिए बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव बाद जैसे-जैसे बसों की व्यवस्था बनेगी, वैसे-वैसे इन रूटों की प्रकृति के अनुसार छोटी व बड़ी बसेंं चलने लगेंगी।

मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन अनिवार्य रूप से करवाने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी डिपो के अधिकारियों से सभी उन नए मार्गों की सूची मांगी थी, जहां बसों का संचालन नहीं हो रहा है। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने सभी एआरटीओ से कुल 57 फार्मूलेटेड मार्गों की सूची तैयार करवाई और मुख्यालय के जरिए शासन को उपलब्ध करा दिया था।
विज्ञापन

विभाग ने इस सूची को अंतिम रूप देकर शासन को भेज दिया था। इस पर फरवरी में राज्यपाल ने मोटर यान अधिनियम 1988 की उपधारा 68 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बसों का संचालन कराने पर सहमति जता दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द उन गांवों में भी रोडवेज बसों की सुविधा उपलब्ध होने लगेगी, जहां रोडवेज बस नहीं चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन समेत परिवहन निगम के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों का मानना है कि इन नए मार्गों पर बस सेवा संचालित होने से जहां आम जन को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं निगम के राजस्व आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए निगम मुख्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने अधिक से अधिक नए मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाने व मार्गवार समय सारिणी निर्धारित करने का निर्देश जारी किया है।

...
कोट
रोडवेज बसों की सुविधा से वंचित व नए फार्मूलेटेड रूटों के लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है। कुछ रूटों पर बसें चलने लगी हैं। बजहां संकरे रूट हैं, वहां छोटी व जहां चौड़े मार्ग हैं, वहां बड़ी बसों का अनुबंध करवाकर संचालन करने की योजना बनाई गई है।
- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed