फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways bus collided, one died

बस्ती: सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided, one died
बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज के पुरैना पड़ाव की घटना
विज्ञापन

- करीब तीन सौ मीटर दूर तक एक व्यक्ति को घसीटते ले गई बस
- वाल्टरगंज थाने के मझौआ मीर के रहने वाले थे मो. मुस्तकीम संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद/बस्ती। बस्ती-बांसी मार्ग पर मंगलवार को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पुरैना पड़ाव के पास परिवहन निगम की एक बस ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। उनमें से एक बस के अगले हिस्से में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घसीटा गया। जबकि दूसरा व्यक्ति टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआमीर निवासी मोहम्मद मुस्तकीम ऊर्फ टन्ने (38) पुत्र हफीजुल्लाह मेहनत-मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में बांसी-बस्ती मार्ग के पुरैना पड़ाव की सड़क के बगल खड़े होकर वह इसी थाने के बिछियागंज निवासी विवेक चौधरी पुत्र बालकिशुन से बात कर रहे थे, तभी बांसी से बस्ती की ओर जा रही सवारियों से भरी परिवहन निगम की बस ने पीछे से मो. मुस्तकीम व विवेक को अपनी चपेट में ले लिया। बस की टक्कर से विवेक दूर जा गिरे, जबकि मुस्तकीम बस में फंस़कर घसीटा गए। चालक ने बस रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक करीब तीन सौ मीटर दूर सिसवारी-मुस्तफाबाद में जाकर रूका और बस लेकर बस्ती की तरफ लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद पुरैना, सिसवारी व मुस्तफाबाद के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मो. मुस्तकीम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विवेक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
मजदूरी करके चला रहे थे परिवार मझौआमीर निवासी तीन भाइयों में दूसरे नंबर के मोहम्मद मुस्तकीम मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहे थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां साफिया खातून व पत्नी खालिदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ साल के बेटे जीशान की हालत देखकर लोगों की आखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed