फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road will be widened till Medical College

Basti News: मेडिकल कॉलेज तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

Tue, 19 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Road will be widened till Medical College
शासन ने आठ किमी सड़क के लिए 25 करोड़ के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल चौराहा से कैली अस्पताल, सोनू पार रामपुर देवरिया मार्ग के 8 किमी सड़क पर यात्रा करना आसान नहीं है। करीब 2 मीटर चौड़ा यह मार्ग संकरा भी था। ऐसे में वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती थी। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिस पर शासन ने सोमवार को मुहर लगा दी। शासन ने इस सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए प्रशासन को स्वीकृति की जानकारी दे दी है। 8 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत हो गया है। डीएम अंद्रा वामसी बताया कि प्रमुख सचिव पीडब्लूडी अजय चौहान ने दूरभाष स्वीकृति की जानकारी दे दी है। बताया कि 16 किमी इस मार्ग में 8 किलोमीटर का कार्य पूरा किया जा चुका है। 8 किलोमीटर का कार्य अब स्वीकृत किया गया है। डीएम ने बताया कि इस पर कुल 25 करोड़ की लागत आएगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed