{"_id":"64fa2d31cf3df0ca6208b407","slug":"road-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3965-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इतने गड्ढे की आरटीओ दफ्तर पहुंचने में छूट जाता है पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इतने गड्ढे की आरटीओ दफ्तर पहुंचने में छूट जाता है पसीना
Fri, 08 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को जाने वाली सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इससे बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर समेत तीनों जिलों से आने वाले आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आवेदकों ने आरटीओ प्रशासन समेत प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क दुरुस्त करवाने की मांग किया है।
कैली स्थित आरटीओ दफ्तर की सड़क लंबे समय से ध्वस्त पड़ी है। तीन साल के बीच इस सड़क का दो बार मरम्मत भी करवाया गया लेकिन कुछ ही दिनों सड़क की हालत फिर जस की तस हो जाती है। इधर कैली अस्पताल से सटी इस सड़क पर बने इन गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन बाधित होने लगा है। इस दफ्तर में पहुंचे संतकबीरनगर के ट्रक मालिक आसिफ परवेज, इसी जिले के टैक्सी संचालक रमाकांत, सिद्धार्थनगर के वाहन स्वामी शिवपूजन पांडेय, विशेषर प्रसाद व बस्ती के वाहन स्वामी श्याम नारायन और विदेशी आदि ने बताया कि इसके लिए आरटीओ प्रशासन व उच्चाधिकारियों से कई बार कहा गया लेकिन नतीजा सिफर रहा।
-- -
सड़क की मरम्मत के लिए आरटीए की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और आवेदकों की समस्या दूर की जाएगी।
- फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती