फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction

Basti News: खतरनाक बने डिवाइडर, तीन माह में दस दुर्घटनाएं

Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
road construction
मालवीय रोड का टूटा डिवाइडर
बस्ती। शहर में बनाए गए डिवाइडर पर रेडियम अथवा रेफलेक्टर टेप न लगाए जाने से आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। स्थिति यह है कि सभी डिवाइडर टूट कर ध्वस्त होते जा रहे हैं, और राहगीर घालय होकर लहूलुहान हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इनको न तो ठीक करा रहा है, और न ही बचाव और चेतावनी के लिए रेडियम का इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन

पूरे शहर में गांधीनगर क्षेत्र व मालवीय रोड पर तकरीबन आठ किमी में डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। इनका निर्माण हुए पांच साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन इनके शुरुआती व अंतिम छोर पर रेडियम पट्टी नहीं लगाई गई है। नतीजतन अब तक सैकड़ों वाहन भिड़कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, और उन पर सवार लोग भी घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते तीन माह में दस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि कोई मौत तो नहीं हुई, मगर गाड़ी क्षतिग्रस्त हाेने के साथ चालक व गाड़ी में बैठने वाले लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह जगह बन चुकी हैं डेंजर जोन
मालवीय रोड पर फव्वारा चौराहे के पास, बैरिहवा चौराहा, बेबीडॉल हॉस्पिटल, रौता चौराहा, बादशाह टॉकीज, करतार तिराहा, रंजीत चौराहा, रोडवेज तिराहा, पांडेय स्कूल तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिद्धविनायक मैरिज हाल व बाइक एजेंसी के सामने डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यही नहीं यहां डिवाइडर के शुरुआत व अंतिम छोर टूट कर बिखर चुके हैं। वहीं शास्त्री चौक से कंपनीबाग रोड पर एडीएम आवास के सामने, कंपनीबाग में मल्होत्रा मेडिकल स्टोर के सामने, टाॅउन क्लब, गांधीनगर में हनुमानगढ़ी, जीआईसी के सामने, बेलवाडाड़ी मोड़ व नगर पालिका कार्यालय के सामने भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुका है।
---
केस नंबर एक
शहर के मालवीय रोड पर 24 जून को एक कार्यक्रम में मैरेज हाल पर पहुंचे जगरनाथ प्रजापति निवासी पुरानी बस्ती देर रात में घर लौट रहे थे। रंजीत चौराहे के निकट वह कार लेकर डिवाइडर पर चढ़ गए। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हुई, मगर उन्हें हल्की फुल्की चोट आई।
-----
केस दो
17 मई 2023 को रेलवे स्टेशन रोड एक होटल में कार्यक्रम आए जयकुमार गुप्ता का चालक रात को घर लौट रहा था अंधेरे में उसे डिवाइडर नही दिखा, जिससे वह गाड़ी लेकर उस पर चढ़ गया। चालक और जय कुमार के चोट लगी। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
-----
दुरुस्त किए जाएंगे डिवाइडर
मालवीय रोड पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। वहीं गांधीनगर पहले से पीडब्ल्यूडी के अधीन है। जल्द ही इसके लिए वार्ता कर बेहतर इंतजाम किया जाएगा, जिससे डिवाइडर से टकरा कर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ
---------------------------

बस्ती में हुई दुर्घटनाएं जिसमें गंवानी पड़ी जान
- 14 जुलाई की रात बाइक से कांवड़ का जल लेकर लौट रहे वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बंतला निवासी राहुल शुक्ल कप्तानगंज कस्बे के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। उनकी बाइक में पीछे से किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सुविधा न होने के कारण मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर किया गया। मेडिकल काॅलेज में भी भर्ती नहीं ली गई और लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
------------------
- 25 जून को फोरलेन पर कप्तानगंज चौराहे पर बस से उतरते समय कप्तानगंज थाने के बेलघाट निवासी आकाश गुप्ता लड़खड़ाकर उसी बस के बाएं पहिये की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से घायल होने पर पहले सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed