{"_id":"64c163722efbc527230395d9","slug":"road-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1859-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला पंचायत बनाएगी कोलतार की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला पंचायत बनाएगी कोलतार की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में 35 किमी संपर्क मार्गों को जिला पंचायत हॉट मिक्स प्लांट कोलतार से बनाएगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य मिल चुका है। जल्द ही बोर्ड की बैठक के बाद विभाग के इंजीनियर सड़कों को चिह्नित कर प्रस्ताव आदि तैयार कर शासन को भेजेंगे और राहगीरों को बेहतर व गुणवत्तायुक्त सड़क पर आवागमन करने की सुविधा मिल जाएगी।
प्रदेश में साल भर पहले जिला पंचायतों को दो हजार किमी सड़क को हॉट मिक्स प्लांट से बनवाने का मौका मिला था, जिसका नतीजा यह रहा कि जिला पंचायत की जर्जर सड़कों की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला। इसका आंकलन करने को बाद शासन ने दोबारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में सभी जिला पंचायतों को ढाई हजार किमी संपर्क मार्गों के लिए हाट मिक्स पद्धति से निर्माण का लक्ष्य दे दिया है, जिसमें 35 किमी सड़क को जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी निर्देश में कहा है कि इन सड़कों का निर्माण राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि से किया जाएगा।
-- -
शासन से मिल चुका है दिशा निर्देश
शासन से जिले के लिए 35 किमी संपर्क मार्गो को हॉट मिक्स पद्धति से दुरुस्त करने का निर्देश मिल चुका है। इसके लिए विभागीय अभियंता सुरेश सिंह की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-विकास मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत