फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road accident in basti,road accident in basti 777

ट्रॉला की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Fri, 19 Jun 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
road accident in basti,road accident in basti 777
ट्रॉला की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी कस्बे के समीप रामजानकी तिराहे पर शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन लोग व एक बच्चे को बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रॉला ने चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार 23 वर्षीय महिला अंजनी पत्नी रमेश पाल के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक 22 वर्षीय रिंकू पाल पुत्र राम उजागीर, 50 वर्षीय गंगाराम पाल निवासी ग्राम रेहली थाना नवाबगंज, (गोंडा) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर इनके साथ बैठा छह माह का प्रियांशु भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के वक्त रामजानकी तिराहे पर वाहन की चेकिंग कर रहे छावनी के दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से बस्ती भिजवाया।

बाइक सवार गोंडा जिले के नवाबगंज के रेहली गांव से धौरहरा चौहान गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद बाइक सवारों को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रॉला को छावनी पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय के पास पकड़ लिया। ट्रॉला चालक रंजीत मंडल पुत्र लखन निवासी बामणी खेड़ा थाना पलवल (हरियाणा) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थानाक्षेत्र के रामजानकी तिराहे पर हुए दुर्घटना के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि तिराहे पर अंडरपास न होने और आए दिन पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग करने से मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed