फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   river water lable

Basti News: सरयू की धारा में कटकर बह गया बाघानाला-भरथापुर रास्ते का आधा हिस्सा

Tue, 01 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
river water lable
विक्रमजोत क्षेत्र में घटने लगा सरयू नदी का जलस्तर।
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से 41 सेंटीमीटर से नीचे 92.32 मीटर पर रिकार्ड हुआ। मगर कुछ जगहों पर कटान जारी है। विक्रमजोत ब्लॉक के बाघानाला-भरथापुर रास्ते का आधा हिस्सा कुछ दूर तक कटकर नदी की धारा में बह गया। यहां ग्रामीण दहशत में हैं। इसके अलावा माझा देवारागंगबरार में भी कटान जारी है।
विज्ञापन

सरयू ने अभी विकराल रूप अख्तियार नहीं किया है, लेकिन कुछ तटवर्ती संवेदनशील गांवों में तबाही के संकेत मिलने लगे हैं। नदी का जलस्तर यदि लाल निशान को पार कर दिया तो बाढ़ की विभीषिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। विक्रमजोत ब्लॉक के बाघानाला से भरथापुर तक जाने वाले रास्ते का आधा हिस्सा कुछ दूर तक कट कर नदी में विलीन हो गया है। ग्रामीण यहां पैदल एवं दो पहिया वाहन से बहुत संभलकर आ-जा रहे हैं। लोगों को अभी और कटान होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा कल्यानपुर, पड़ाव, संदलपुर समेत आधा दर्जन तटबंध विहीन गांव भी कटान के मुहाने पर है। नदी इन गांवों से सटकर बह रही है। यहां के नागरिक पूरी रात कटान की निगरानी कर रहे हैं। सरयू की स्थिरता ही उनकी तसल्ली का कारण बनी हुई है। वहीं दुबौलिया क्षेत्र के माझा देवारागंगबरार में दूसरी सोती में नदी का पानी प्रवाहित हो रहा है। यहां मध्यम गति से कटान भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर-एक पर नदी का दबाव बरकरार है। बाढ़ खंड यहां सीसीटीवी से चौबीस घंटे नदी की निगरानी कर रहा है। तटबंध और नदी के बीच बसे यहां के आधा दर्जन गांवों के नागरिकों की टकटकी सरयू नदी के जलस्तर पर है। लोगों को डर है कि कहीं पिछले साल की तरह इस बार भी नदी रौद्र रूप न धारण कर ले। अभी बाढ़ का समय बचा हुआ है। इस अंचल में अक्सर अगस्त में बाढ़ की तबाही आती है। इस नाते प्रभावित क्षेत्रों में इस बार बाढ़ से मुक्ति की तसल्ली दिलाने के बाद भी नहीं हो रही है।

------------------
नदी का जलस्तर स्थिर है। अभी फिलहाल बाढ़ के खतरे जैसी कोई बात नहीं है। तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। संवेदनशील गांवों पर भी नजर बनी हुई है।
-हरिश्चंद्र, एसडीओ, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed