फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   river drown in death

Basti News: दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबकर लापता, तालाब में डूबी वृद्ध महिला

Sun, 27 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
river drown in death
कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाटपर सरयू में डूबे युवक की तलाश करती पुलिस।
बस्ती। जिले के कलवारी और सोनहा थानाक्षेत्र में नदी में डूबने की दो घटनाएं सामने आईं। सरयू नदी के नौरहनी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबकर लापता हो गया है, जबकि भैंस चराने गई सोनहा थानाक्षेत्र के ओजहवा (अमरौली जनूबी टोला धोबहा) के तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव मिला, जबकि युवक समाचार लिखे जाने तक लापता है।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के सरयू नदी के नौरहनी घाट पर रविवार को स्नान करने आए संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बूधा निवासी राजेश (28) डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लालगंज और कलवारी पुलिस ने एसडीआरएफ की सहायता से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की, मगर पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि राजेश हर रविवार को सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करने आते थे। इस बार सुबह साढ़े नौ बजे अपने दोस्त पिंटू और जोगिंदर के साथ घाट पर पहुंचे। पूजा अर्चना कर स्नान करते समय राजेश का पैर फिसलने से वह नदी की धारा में समा गए।
विज्ञापन

दोस्त पिंटू और जोगिंदर के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है, लेकिन राजेश का पता नहीं चल सका।
डूबने की दूसरी घटना सोनहा थाना क्षेत्र के ओजहवा (अमरौली जनूबी टोला धोबहा) में हुई। जहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द गांव निवासी धर्मा देवी (60) पत्नी स्व० सतिराम भैंस चराने गई थीं। भैंस तालाब से नहीं निकल रही थी। ऐसे में वह उसे निकालने के लिए तालाब में उतर गईं। पानी में जलकुंभी अधिक थी, जिसमें फंसकर वह डूब गईं। काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसके बेटे सुभाष चंद्र ग्रामीणों के साथ मां को खोजते हुए मौके पर पहुंचे। वहां चप्पल व लाठी तालाब के किनारे पड़ा देख पानी में खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद जलकुंभी में फंसा शव मिला। सोनहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed