फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rigging in road construction, villagers demonstrated

Basti News: सड़क निर्माण में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rigging in road construction, villagers demonstrated
गायघाट क्षेत्र के माझा फूलपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन कर
गायघाट। कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत महुआपार कला के माझा फूलपुर कला गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यह कार्य किस निधि से कराया जा रहा है, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। निर्माण स्थल पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। सड़क के दोनों तरफ बन रहे बेस निर्माण में पुरानी ईंटें व अनियमितता देख बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाक के ग्राम पंचायत महुआपार खुर्द के माझा फूलपुर कला गांव में 20 दिन से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए दोनों तरफ ईट की बेस बनाई जा रही है। कार्य अभी पूरा नहीं हुआ कि सड़क के दोनों तरफ निर्माणाधीन बेस टूटने लगी, जिसे देख ग्रामीण भड़क गए। मौके पर एकत्रित होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि जो ईंट की बेस बनाकर दीवार खड़ी की जा रही है उसमें अनियमितता बरती जा रही है। पहले से लगे खड़ंजा को उखाड़ कर उसी ईट से सड़क के दोनों तरफ बेस बनाई जा रही है। इतना ही नहीं उसमें प्रयोग हो रहे मसाले में भी गुणवत्ता की कमी है। इसी कारण बेस टूटने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार, कैलाश, छोटू निषाद, अच्छेलाल, विजय निषाद, आंचल निषाद ने बताया कि बाढ़ के समय सड़क पर पानी लग जाता है। कहा कि बेस का निर्माण कार्य ठीक से नहीं होगा तो पहली बाढ़ में ही इस सड़क का पता नहीं लगेगा। ममता, दीपक गौतम, सूर्यभान निषाद, सुग्रीम निषाद, लालमन, शंकर निषाद ने बताया कि हमारे गांव में सड़क, नाली, आवास का अभाव है। जो कार्य हो रहा है वह भी गुणवत्ताविहीन है। बीडीओ कुदरहा आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि यहां अभी जल्द तैनाती हुई है। कार्य निर्माण के बारे में आज जानकारी हुई है। यदि पुराना खड़ंजा उखाड़ कर प्रयोग में लाया जा रहा होगा। तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में अनियमितता मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed