{"_id":"613b9aff8ebc3e35f95d286d","slug":"reward-accused-arrested-for-killing-banned-animal-basti-news-gkp4086914194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु मारने का इनामी आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशु मारने का इनामी आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पशु मारने का इनामी आरोपित गिरफ्तार
दो सितंबर को हुई घटना में शामिल बताया जा रहा शमशाद
बस्ती। लालगंज पुलिस ने प्रतिबंधित पशु को मारने में आरोपित 25 हजार रुपये के इनामी शमशाद को शुक्रवार को महसो तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एसओ लालगंज रोहित उपाध्याय, चौकी इंचार्ज रखौना व एंटी नारकोटिक्स टीम के प्रभारी ने संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के ग्राम साफियाबाद निवासी शमशाद को बोगदा के साथ गिरफ्तार किया है। दो सितंबर को लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा गांव में प्रतिबंधित पशु को मारने में वह आरोपित था। पुलिस दबिश के दौरान शमशाद व साहबे आलम भाग गए थे। साहबे आलम को मुंडेरवा पुलिस की मदद से मुठभेड़ में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
एसपी ने बताया किघटना वाले दिन चौकीदार ने थाने पर सूचना दी थी कि गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु को मार रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा निवासी समीउल्लाह को प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि इस काम में साहबे आलम उर्फ लोहरा व शमशाद ने साथ दिया है। बुधवार को आरोपित साहबे आलम को गिरफ्तार किया जा चुका। वांछित आरोपित शमशाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।